नगर परिषद की बैठक में पार्षद कृष्णा नागर हुईं बेहोश, मची अफरा-तफरी

0


 शिवपुरी नगर परिषद की बैठक के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद कृष्णा नागर अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। बैठक की गहमागहमी के बीच पार्षद के बेहोश होने से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।


 सीएमओ की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 


घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। बिना समय गंवाए, पार्षद को सीएमओ की शासकीय गाड़ी से तत्काल निजी एम.एम. हॉस्पिटल ले जाया गया।


 गैस की समस्या के कारण बिगड़ी तबीयत


अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पार्षद की तबीयत गैस की समस्या और घबराहट के कारण अचानक बिगड़ी थी। उनके पति धर्मेंद्र नागर ने बताया कि अस्पताल में उनकी ECG और अन्य जरूरी जांचें की गई हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे उपचाररत हैं।


 परिषद में चर्चा का विषय 


बैठक के दौरान हुई इस अचानक घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य पार्षदों को चिंता में डाल दिया था। हालांकि, समय पर उपचार मिलने से अब स्थिति नियंत्रण में है। 28 वर्षीय पार्षद कृष्णा नागर क्षेत्र की सक्रिय जनप्रतिनिधि मानी जाती हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top