करैरा में आज़ाद समाज पार्टी को मिला जनसमर्थन चंद्रशेखर आज़ाद व विनय रतन जी सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

0


 शिवपुरी। करैरा नगर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर आज़ाद एवं विनय रतन सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज एवं ओबीसी समाज के लोगों ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मध्य प्रदेश प्रभारी विनोद यादव आंबेडकर ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं और नवसदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश में पार्टी एक सशक्त राजनीतिक विकल्प बनेगी।

कार्यक्रम में करैरा नगर के अनेक बुजुर्ग एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष साजिद खान उर्फ चांद  खान एवं वरिष्ठ प्रदेश सचिव महेंद्र बौद्ध द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रविंद्र नरबरिया, मोहन भाई, अर्जुन राणा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top