इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य हमारे नेता, एवं स्वास्थ्य सेवा मिशन के संरक्षक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन एवं संकल्प के अनुरूप समाज के हर वर्ग, विशेषकर जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी भावना के साथ ग्रामीण अंचल की जनता जनार्दन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष एवं वास्तविक लाभ प्राप्त हुआ। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कै मार्गदर्शन में जनसेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर चलते रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, मण्डल कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति के रूप में आशा नर्सों एवं सभी सहयोगियों का
आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अंतर्गत लुकवासा में आयोजित निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव सांसद प्रतिनिधि उधम धाकड़ वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्ररघुवंशी भाजपा मंडल लुकवासा अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी महामंत्री राहुल शर्मा मानसिंह उज्जैनिया उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी जीतू यादव आदि भाजपा नेता ग्रामीणजन उपस्थित रहे


