कोलारस कृषि रथ को दिखाई जनपद अध्यक्ष चौहान ने हरी झंडी

0

 


कोलारस - कृषि विभाग ने कृषि प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया । कृषि विभाग के एसडीओ पवन द्विवेदी ने जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष मंगलकुशवाह भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एव वारिष्ठ नेता ओ ० पी० भार्गव वसई सरपंच गुर्जर का स्वागत किया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रथ को ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया । एसडीओ पवन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कृषि रथ महोत्सव (कृषि रथ ) 11 जनवरी से 10 फरवरी तक सभी विकास खण्डो में कृषि रथ के साथ सभी विभागो के राजस्तरीय अधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत के सचिव एव रोजगार सहायक ' राजस्व विभाग के पटवारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भी इस रथ के साथ चलेगे एवं किसानों से संवाद कर कीटनशक दवाई एवं जैविक खाद के वारे में बताएंगे । यह रथ वर्तमान में कृषि फसलों में खाद और की ट रोगों की जानकारी फसलवार देगा । जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने सवोदन् देते हुए कहाँ सभी विभाग के अधिकारी मध्यप्रदेश शासन की मंशाअनुरूप जिम्बेदारी . के साथ किसानो की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराए एव इसके साथ चौपाल पर रथ के साथ किसान भाईयों को बैठाकर समझाए एवं अच्छी खेती के लिए मौसव पर जानकारी दे तभी हमारा अन्न दाता समद्धशाली वन सकेगा । मण्डल अध्यक्ष मंगल कुशवाह ने कहाँ सरकार द्वारा किसानों को समद्ध बनाने के लिए गॉव गॉव वैज्ञानिक भेज रहीं है जिससे किसान को मौसम के अनुरूप जानकारी मिल सके । भाजपा वारिष्ठ नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य ओ०पी० भार्गव ने कहाँ कि कृषि रथ का उद्देश्य किसानों को उन्न्त कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं वागवानी, पशुपालन और खाद प्रसंस्करण के वारे ने जागृत करना। कार्य क्रम मे कृषिविभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, ग्रामसेवक  कर्मचारी मौजुद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top