करैरा में यातायात नियमों पर सख्ती: थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में बिना हेलमेट व बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई

0

 


करैरा। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से थाना करैरा पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान करैरा नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वैध नंबर प्लेट लगाने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियमानुसार चालान काटे गए।

थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि वाहन चालकों की स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं बिना नंबर प्लेट वाहन का उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा अपने वाहनों के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top