इस आंदोलन में आज समाज पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील असते शिवपुरी, भीम आर्मी की जिला अध्यक्ष साजिद खान उर्फ चांद खान, साथ ही आज समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के जिले के सभी जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाई प्रमोद अहिरवार पर की गई कार्रवाई पूरी तरह से अनैतिक, अन्यायपूर्ण और साजिश के तहत की गई है। आंदोलनकारियों ने इसे संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया।
जेल भरो आंदोलन के दौरान कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाज़ी करते हुए गिरफ्तारी देने के लिए आगे बढ़े। “भाई प्रमोद अहिरवार को न्याय दो”, “संविधान की आवाज़ दबने नहीं देंगे” और “अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा,


