कोलारस के जगतपुर विद्यालय पर शिक्षकों अतिथि शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित

0

 


कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश के क्रम मे जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार , एपीसी मुकेश पाठक के मार्गदर्शन में बीआरसीसी के पी जैन के द्वारा विकासखंड कोलारस में शा.मा.वि. जगतपुर कोलारस पर गणित विषय के माध्यमिक शिक्षको एवं अतिथि शिक्षको की शून्य निवेश पर नवाचार कार्यशाला आयोजित की गयी | जिसमे विकासखंड कोलारस के सभी माध्यमिक विधालय में गणित पढ़ाने बाले माध्यमिक शिक्षक एवं अतिथि शिक्षको ने सम्मलित होकर शून्य निवेश पर नवाचार कर बच्चो को गणित विषय में कैसे रूचि लायी जाए , गणित विषय का स्तर , रिजल्ट सुधार व नवीन तकनीकी और नवाचार के माध्यम से छात्रों के गुणवत्ता स्तर को कैसे सुधार किया जाए  इस पर चर्चा की गयी |

कार्यशाला में बीईओ कोलारस राहुल भार्गव बीएसी श्रीलाल जाटव, दीपक भगोरिया , गजेन्द्र धाकड़ , अरविन्द सगर एवं गणित विषय के मास्टर ट्रेनर दुर्गेश शर्मा, सुनील जैन ,रहीश उदीन काजी  एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top