कोलारस पुलिस की बड़ी कार्यवाही- सनसनीखेज चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

0


 दिनांक 27.07.2025 को फरियादी गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार कोलारस के द्वारा थाने पर सूचना दी कि दिनांक 26/27.07.2025 की मध्य रात्रि में सुबह 05.00 बजे उनकी दुकान का पडोसी ने बोला कि सोने चांदी की दुकान की सटर टूटी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो दुकान में रखे इस्तेमाल कुछ चांदी व सोने के आभूषण पायल, करधौनी, कडे, चूडा, मंगलसूत्र, टोक्स आदि के आभूषण कीमती करीब 01 करोड रुपये के चोरी हो जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


दिनांक 28.01.2026 को चौथे आरोपी जानकीलाल पुत्र रामदयाल रावत निवासी ग्राम कुलवारा थाना कोलारस के कब्जे से 9 किलो 128 ग्राम चांदी के आभूषण कीमती करीबन 32 लाख रूपये का जप्त किये गये इससे पूर्व में तीन आरोपी अमन रावत व अभिषेक रावत एव संजय रावत से 01 करोड 56 लाख रुपये के 48.800 किलोग्राम चांदी व सोने के आभूषण जप्त किये जा चुके हैं चारो आरोपियो से करीबन 58 किलो सोने चांदी के आभूषण कीमती करीबन 02 करोड 40 लाख रूपये की जप्त की गई।


उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका, थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, उनि० सौरभ तोमर,


प्र.आर. उदय सिंह, प्र.आर. रविन्द्र बुन्देला, आर. राहुल परिहार, आर, पुष्पेन्द्र रावत, आर. शिववीर, आर. रामसिंह पटेलिया, आर. अमरीश कुमार आर गजराज सिह, आर निर्मल बारेला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top