बहन को खून की उल्टियां करता हुआ मिला भाई, हुई मौत, 15 मिनट पहले घर से निकला था, बहन ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका

0

मृतक  युवक

 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में गुरुवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घर से निकलने के महज 15 मिनट बाद ही गंभीर हालत में मिला। परिजनों के अनुसार उसे खून की उल्टियां हो रही थीं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राखी पुरी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 8 बजे उसका भाई अर्जुन सिंह घर से बाहर निकला था। लगभग 15 मिनट बाद एक अज्ञात व्यक्ति घर आया और अर्जुन की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंची तो उसका भाई एक राजेश डॉक्टर की क्लिनिक पर मिला, जहां उसे खून की उल्टियां हो रही थीं।

परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


राखी पुरी ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या शराब में जहर मिलाकर की गई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले पड़ोसियों द्वारा उनके भाइयों को खत्म करने की धमकी भी दी गई थी। ऐसे में घर से निकलने के थोड़े ही समय बाद तबीयत बिगड़ना और मौत होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top