देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, खाटू श्याम मंदिर में चोरी का भी खुलासा

0


थाना देहात पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 60/2026 मे तुरंत कार्यवाही करते हुये चोरी के आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया एवं आरोपी द्वारा 4 माह पूर्व गुना बायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर मे चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।


दिनांक 18.02.26 को होटल ढाठ वाट के पास बनी दुकान से रात्रि मे सटर का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की गई जिस पर से थाना देहात पर अप0क्र0 60/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ द्वारा चोरी की घटना मे गये माल मसरूका एवं आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसको तत्परता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी के लगातार प्रयास किये गये, जिस पर से दिनांक 20.02.26 को मुखबिर की सूचना पर से एक संदेही व्यक्ति इण्डस्ट्रियल ऐरिया में चोरी के सामान साथ पकडा गया जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुखदेव धाकड पुत्र सुरेश धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुदौनिया गणेश थाना तेन्दुआ शिवपुरी का होना बताया एवं चोरी का सामान इण्डस्ट्रियल ऐरिया तरफ बेचने लाया हुआ था जिससे पूछताछ में उसके द्वारा 4 माह पूर्व गुना नाका पर स्थित खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी की चोरी की घटना करना स्वीकार किया आरोपी से दुकान में चोरी गया सामान व नगदी बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य चोरियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पूर्व मे थाना फिजीकल व थाना कोतवाली में चोरी की घटना कर चुका है।

सराहनीय भूमिका निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात शिवपुरी, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक मिथुन, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक नाहर सिंह, आरक्षक प्रमोद कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top