पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में अबैध शराब के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में दिनांक 02.02.26 को थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही कर दबिश दी जाकर आरोपी अरविन्द यादव पुत्र राजवीर सिहं यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम सैसईखुर्द थाना बदरवास को अबैध शराब का परिवहन करते बामौर तिराहा थाना बदरवास पर पकडा व इसके कब्जे से 200 क्वाटर देशी मसाला शराब कीमती 20,000 रूपये की जप्त की गयी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि विवेक भट्ट, प्रआर. गजेन्द्र सिहं, आर अनिल बुनकर, आर अनिल सिकरवार, आर. चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही


