शिवपुरी-कोलारस रेस्ट हाउस में रविवार को ओबीसी, एसटी एवं एससी वर्ग के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ugc एक्ट के समर्थन में कोलारस नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह रैली रविवार, 8 फरवरी को सुबह 10 बजे अंबेडकर पार्क, मानीपुरा से प्रारंभ होगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय, कोलारस पहुंचेगी। वहां पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को यूजीसी एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे और यह रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया।


