पीएम श्री विद्यालय खरई में लैब निर्माण कार्य में बाधा बन रहे वृक्षों को काटने की तैयारी

0

 


कोलारस - सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार राशि भेजी जा रही है। जिसको जल्दबाजी में अनावश्यक रूप से खर्च किया जा रहा है। ऐसा ही मामला कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम खरई स्थित पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लैब निर्माण का स्थान परिवर्तन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त शिक्षकगणो द्वारा पत्र भी लिखा गया है जिसे एक महीना पूरा हो गया,लेकिन फिर भी निर्माण कार्य का स्थान परिवर्तित नहीं किया गया है। पत्र में बताया गया है कि लैब निर्माण से छः हरे-भरे पेड़ों को काटना पड़ रहा है इसके साथ ही नजदीक में बने स्कूल क्लासों की खिड़कियां बंद हो जाएंगी जिससे अंधेरा बना रहेगा। परिसर में जगह कम हो जाने से पार्किंग में भी समस्या बनी रहेगी। लैब निर्माण से शौचालय व पानी की प्याऊ भी बंद हो जाएंगी। इस संबंध में समाजसेवी नरोत्तम वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वृक्षों को किसी भी कीमत पर कटने नहीं दिया जाएगा। रही बात लैब बनाने की तो पहले से ही कई भवन मौजूद हैं उनमें ही लैब क्यों नहीं बना देते।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top