कोलारस अनुविभाग के गाँव सेसई खुर्द के एक दर्जन ग्रामीणों ने कोलारस एसडीम अनूप श्रीवास्तव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है
उसमें उन्होंने बताया है कि सेल्समैन द्वारा माह दिसंबर एवं जनवरी 2026का खाद्यान्न नहीं दिया है जबकि मशीन पर फिगर पूर्व में ही लगवा चुके है
जब दोनों माह का राशन लेने की बात कही थी तो उन्होंने राशन नहीं देते हुए गाली गलौज कर कहा कि तुम पर जो हो वह कर लो मैं तो एक माह का राशन ही दूँगा
ज़्यादा कुछ कहा तो मैं तुम्हारी मार पीट कर दूँगा से सेसई खुद ग्राम की राशन की दुकान पर बहुत समय से पदस्थ सेल्समैन आएँ दिन नशे में धुत होकर राशन का वितरण करता है
शिकायती आवेदन को सचिन भार्गव तहसीलदार ने ले लिया है अब जाँच की जाएगी
शिकायतकर्ताओं में जगदीश प्रमोद राजू दिलीप जाटव कमल आदि ग्रामीणों ने बताया कि हम सेल्समैन से परेशान हैं और हमारे आवेदन पर सेल्समैन पर कार्रवाई की जाए और हमें प्रति महीने राशन उपलब्ध करवाया जाए


