बदरवास पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

0


 दिनांक 31 अगस्त 2025 को फरियादी भान यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव (उम्र 58 वर्ष), निवासी सेसईखुर्द थाना बदरवास की रिपोर्ट पर थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 65(2) बीएनएस तथा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने पुलिस टीम गठित की।


दिनांक 16 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी जगभान उर्फ कला यादव (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम सेसईखुर्द थाना बदरवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top