कोलारस में 33 केवी लाइन हटाने की मांग तेज, शिखर धाकड़ ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा ज्ञापन

0


 33 केवी लाइन हटाने को लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष धाकड़ ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात कोलारस समाचार कोलारस के कोलारस के जगतपुरलोधी मोहल्ला में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन हटाने को लेकर रहवासियों के साथ पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष कोलारस शिखर धाकड़ ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित सिंधिया को आवेदन सौंपकर विद्युत लाइन को हटाने की गुहार लगाई बताया कि करीब 25 मकानों के ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजरी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पूर्व में इस लाइन से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है उधर सिंधिया ने आश्वाशन दिया कि विद्युत लाइन को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top