दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 377/25 धारा 103(1), 296(b), 115(2), 3(5) बी. एन. एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं आरोपीगणो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बाद एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरी० घनश्याम भदौरिया एवं उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 15.03.2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी पुत्र बैज बैजनाथ लोधी उम्र 45 साल नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड़, सउनि संजय भगत, प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, प्र0आर0 234 प्रहलाद सिंह यादव, आर0 578 ब्रजेश राणा, आर0 358 दुर्गाविजय रावत, आर0 260 गजेन्द्र शर्मा, आर0 169 पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, आर0 240 पीकेश कुमार की अहम भूमिका रही ।


