अजमेर शरीफ से लौट रहे जायरीनों को नशे में धुत आयशर चालक ने रौंदा, बच्चे समेत 6-7 लोग घायल

0


 शिवपुरी/कोलारस: अजमेर शरीफ दरगाह से जियारत कर अपने घर महोबा (उत्तर प्रदेश) लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शिवपुरी जिले के कोलारस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोलारस से करीब 15 किलोमीटर दूर परोड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद भागने की फिराक में लगे नशे में धुत आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।


पीड़ित राजा ने बताया कि उनका परिवार अजमेर शरीफ से वापस अपने घर महोबा जा रहा था। सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच जब वे लोग सड़क के किनारे अपने साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक आयशर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त समूह में 6 से 7 लोग शामिल थे, जिनमें एक छोटा बच्चा भी था।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोगों को चोटें आई हैं। राजा ने बताया कि उनके एक बड़े भाई को गंभीर चोटें लगी हैं और उनकी पसलियों, पीठ व पैरों में काफी दर्द है।


घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। कोलारस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी आयशर चालक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ड्राइवर शराब के नशे में बुरी तरह धुत था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top