थाना बदरवास पुलिस द्वारा अबैध देशी शराब का परिवहन करते तीन आरोपी गण को पकडा देशी प्लेन शराब के 64 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा एवं मसाला कीमती 8000 रूपये के जप्त

0

 


पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में अबैध शराब के खिलाफ तत्त्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये कल दिनांक 22.02.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना पर अलग अलग स्थानो से तीन व्यक्ति द्वारा अबैध शराब बेचने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की जाकर अलग अलग स्थानो मे दबिश देकर तीन व्यक्ति 1. यशपाल कुशवाह पुत्र नरेश कुशवाह उम्र 22 साल निवासी ईश्वरी थाना बदरवास जिला शिवपुरी 2. मुकेश आदिवासी पुत्र कुन्दन आदिवासी उम्र 25 साल निवासी कलोथरा हाल साबरिया ढाबा बदरवास जिला शिवपुरी 3. सुनील बघेल पुत्र रामगोपाल बघेल उम्र 48 साल निवासी सहयोग होटल ग्राम अटलपुर के कब्जे से कुल 64 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा एवं मसाला कीमती 8000 रूपये के जप्तकर आरोपीगण के खिलाफ थाना पर अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि विवेक भट्ट, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० रघुवीर सिहं मखेनिया, आर अनित, आर संदीप, आर आशीष की मुख्य भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top