कोलारस. शिवपुरी जिले भर में बीते रोज कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की जयंती धूमधाम और गरिमामय ढंग से मनाई गई। इसी क्रम में जिले की तहसील कोलारस नगर के शासकीय एस एम एस महाविद्यालय स्थित कै.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस एवं एन आर सी में भर्ती बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरण किए
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सीताराम रावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत , मंडल उपाध्यक्ष राम सडैया, मंडल महामंत्री दीपक जैन, मंडल महामंत्री नवल सिंह सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह रावत, अनिल जैन, पवन शिवहरे, रामबाबू शिवहरे, पार्षद भानु जाट, पार्षद राजू भार्गव, बलवीर निवोरिया, संतोष लोधी, अरूण शर्मा, प्रवीण कटारे, राजू कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, दीपक रघुवंशी, सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


