शिवपुरी के शासकीय कन्या विद्यालय में परीक्षा व शिक्षण व्यवस्था पर अभिभावक की शिकायत

0


 शिवपुरी जिले के एकीकृत शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय, कोर्ट रोड में शिक्षण व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर एक अभिभावक ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। ग्राम विलोखुर्द निवासी वीरेन्द्र सिंह जाटव ने जनसुनवाई के माध्यम से जिलाधीश को आवेदन देकर विद्यालय में कई प्रकार की अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार वीरेन्द्र सिंह जाटव के बच्चे पुनीत कुमार (कक्षा 4) और प्रगति (कक्षा 6) उक्त विद्यालय में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के व्यवहार और पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। वर्तमान में विद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूरे शैक्षणिक सत्र में एक भी बार पालक-शिक्षक बैठक आयोजित नहीं की गई। इसके अलावा परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को 12 बजे से पहले ही विद्यालय से बाहर भेज दिया जाता है।

अभिभावक ने यह भी आरोप लगाया है सब कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से नकल करवाई जाती है। साथ ही वार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में पहले से ही पेंसिल या पेन से उत्तर लिखे होने की बात भी आवेदन में कही गई है। इस संबंध में अभिभावक ने प्रश्न-पत्र की प्रतियां भी संलग्न की हैं।

वीरेन्द्र सिंह जाटव ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top