सी एम राइज सांदीपनि विद्यालय कोलारस में शिक्षा संबंधी विभिन्न इंडिकेटरों पर समीक्षा बैठक संपन्न

0

 


कोलारस। सी एम राइज सांदीपनि विद्यालय कोलारस में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कक्षा उन्नयन, विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन, प्रवेशोत्सव, गणवेश फंड खाते का अद्यतन, समग्र विहीन बच्चों के नवीन आधार पंजीयन, एचपीवी टीकाकरण, आधार एमबीयू कैंप तथा आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत शौचालय सहित विभिन्न इंडिकेटरों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विकासखंड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ ईपीएस मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

बैठक में बीईओ राहुल भार्गव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी प्राथमिकता है। कक्षा 8 से 9 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने दिया जाए।

वहीं बीआरसीसी के पी जैन ने कहा कि सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय आज ही शतप्रतिशत क्लास अपडेशन करें गणवेश फैल्ड खाते अपडेट करायें प्रवेशोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में जन प्रतिनिधिओ को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर मनाया जाये इसके अलावा  प्रत्येक बिंदु की समीक्षा करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीईओ राहुल भार्गव, बीआरसीसी के पी जैन, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ, संकुल प्राचार्य रामनिवास जाटव, संकुल प्राचार्य विवेक महेन्द्रा, आकांक्षी विकासखंड प्रतिनिधि सौरभ भार्गव, एमआईएस ब्रजेश गोलिया, बीएसी अरविंद सगर एवं दीपक भागौरिया सहित समस्त जनशिक्षक और शाला प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में अधिकारियों ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी इंडिकेटरों की पूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top