शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल-ढाबा चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

