चचेरे भाई का हत्यारोपित पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार

0


 -गांव छोड़कर भागने की फिराक में कर रहा था ट्रेन का इंतजार, पांच दिन से जंगल में काट रहा था फरारी

-मामला 150 रुपये के लिए चचेरे भाई को चाकू मारकर हत्या करने का


 शिवपुरी। गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम पटेवरी में महज 150 रुपये के लिए चचेरे भाई की हत्या कर फरार हुए ग्रामीण को पुलिस ने शनिवार को पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गांव छोड़कर भागने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि ग्राम पटेवरी निवासी आदिवासी मजदूर आलू खोदने के लिए आगरा गए थे। वहां से मजदूरी के रूप में मजदूरों को आलू मिले थे। 

इसी क्रम में मजदूरी में मिले रमेश के आलू उसके चचेरे भाई माधव आदिवासी के पास रखे हुए थे। 23 मार्च की देर शाम रमेश अपने चचेरे भाई माधव आदिवासी के पास मजदूरी में मिले आलू मांगने गया, तो माधव आदिवासी ने भी भाड़े के 150 रुपये मांग लिए। इन्हीं 150 रुपये पर से दोनों भाईयों के बीच मुंहवाद होने लगा। झगड़ा कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि रमेश आदिवासी ने हाथ में लिया चाकू माधव आदवासी के पेट में मार दिया, जिससे माधव की मौत हो गई। माधव की हत्या करने के बाद रमेश आदिवासी फरार हो गया था। पिछले पांच दिन से रमेश जंगल में फरारी काट रहा था। आज जब वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी मुखबिर के माध्यम से गोपालपुर थाना प्रभारी विनोद यादव को मुखबिर ने आरोपित के संबंध में सूचना दी। उक्त सूचना पर उन्होंने मौके पर पुलिस फोर्स भेज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया।   



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top