शिवपुरी। वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ और वाल्मिकी समाज द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर माधव चौक चौराहा शिवपुरी टॉकीज के सामने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर महोदय को अनुमति के लिए आवेदन दिया गया है।कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन परिचय और दलित समाज के उत्थान पर विचार रखे जाएंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में टेंट, माइक और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा, चल समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के गीत चलाए जाएंगे।कार्यक्रम में उपस्थित जनता के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की गई है। वाल्मिकी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलकिशोर कोडे ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से कार्यक्रम के लिए अनुमति देने और सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील की है।


