गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल

0

 


शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शिवपुरी-श्योपुर हाइवे के रिछाई मोड़ पर शुक्रवार दोपहर गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपति समेत उनकी 7 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल बच्ची ने दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बच्ची की मां का एक पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पोहरी कस्बे के रहने वाले रिजवान अंसारी अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी और 7 साल की बेटी रिजा अंसारी के साथ श्योपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर रिछाई मोड़ के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों को पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दोपहर करीब 3 बजे 7 साल की मासूम रिजा अंसारी ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे में बच्ची की मां कमरजहां अंसारी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पिता रिजवान अंसारी का भी उपचार जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top