आज दिनांक 29 मार्च 2026 को 31st आर्म्ड डिवीजन के द्वारा झांसी कैंट में बहुत बड़ी पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया जिसमें झांसी, जालौन एवं महोबा के पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली में आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग साहब ने
अपने संबोधन मैं कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं वीर नारियों को सम्मान निधि से नवाजा एवं विकलांग जनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं व्हीलचेयर प्रदान की। और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम के पदधिकारी एवं सदस्य गणों ने बहुत ही बड़ी तादात में अपनी-अपनी उपस्थित दर्ज कराई। यहां पर बहुत अच्छे प्रोग्राम थे जिनका सभी ने आनंद लिया और साथ ही साथ कई सुविधाएं उपलब्ध थी उनका भी फायदा सभी ने उठाया। अंत में दोपहर के भोजन का भी बंदोबस्त किया गया था जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
मौके पूर्व सैनिक और उनके परिवार, सेवारत सैनिक और उनके परिवार भारी संख्या में उपस्थित रहे।


