शादी का झांसा देकर शोषण, जबरन गर्भपात और दहेज प्रताड़ना—पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
Monish Man Kodey
सोमवार, मार्च 30, 2026
0
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने मंगेतर पर शादी का
झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कोर्ट मैरिज का दावा कर उसे अपने साथ रखा और दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अब किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
👉 क्या इस मामले में पीड़िता को न्याय मिलेगा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
👍 वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।