विदेशी मेहमानों के कदम पड़े ऐतिहासिक सुरवाया गढ़ी में: शिवपुरी की विरासत देख हुए अभिभूत

0


 ​नव संवत्सर महोत्सव में शामिल होने आए सात समंदर पार से मेहमान, भारतीय संस्कृति और स्थापत्य कला की जमकर की सराहना


​शिवपुरी। मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी शिवपुरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अवसर है श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज द्वारा आयोजित भव्य 'नव संवत्सर महोत्सव' का, जिसमें सम्मिलित होने के लिए विभिन्न देशों से विदेशी मेहमानों का जत्था शिवपुरी पहुंचा है।

​गुरुवार को इन विदेशी मेहमानों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर 'सुरवाया की गढ़ी' का भ्रमण किया। 9वीं-10वीं शताब्दी के इस बेजोड़ स्थापत्य को देखकर विदेशी सैलानी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने यहाँ स्थित प्राचीन मंदिरों, मठ और पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी की जमकर प्रशंसा की।

​महाराज श्री के निमंत्रण पर आए विदेशी भक्त

​ज्ञात हो कि महामण्डलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज द्वारा शिवपुरी में हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) के उपलक्ष्य में एक विशाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाराज श्री के प्रभाव और उनके सनातनी संदेश से प्रेरित होकर अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से उनके अनुयायी और मेहमान इस महोत्सव का हिस्सा बनने शिवपुरी आए हैं।

भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा

​भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों ने कहा कि भारत की संस्कृति और यहाँ का इतिहास अद्भुत है। सुरवाया गढ़ी जैसे स्थल यह बताते हैं कि प्राचीन समय में भारत ज्ञान और कला का कितना बड़ा केंद्र था। मेहमानों ने यहाँ की शांति और सुंदरता को अपने कैमरों में कैद किया और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top