आदिवासी बेटी के सपनों को लगे 'नवोदय' के पंख,,,, नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

0

 


कोलारस- विकासखंड कोलारस के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बैड़ारी की छात्रा कु. रुकसाना आदिवासी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होकर गाँव का नाम रोशन किया है ! गाँव के ही सरकारी स्कूल 'एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय  बैड़ारी' में पढ़ने वाली मजदूर परिवार की बेटी अब नवोदय विद्यालय में पढ़ सकेगी और उसके सपनों को पंख मिलेंगे ! नवोदय प्रवेश परीक्षा का नतीजा आने के बाद जब संस्था के प्रधानाध्यापक ने बालिका के माता - पिता से संपर्क किया तो वे काम मजदूरी के लिए जिले से बाहर थे और पिता महावीर आदिवासी और माता मनीषा आदिवासी ने जब यह खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना न  रहा ! स्कूल के  प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि वे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ 'आलोक' के पदाधिकारी भी हैं और उन्होंने संगठन की पहल,,,मुहिम 'नवोदय जागृति अभियान'  को  अपनी पदस्थ संस्था में भी साकार  किया ! इसके तहत नवोदय की तैयारी करने वाले बच्चों को नि:शुल्क आलोक नवोदय पुस्तक उपलब्ध कराके विद्यालय में पृथक से नवोदय कक्षा संचालित की और यह सफलता मिली! संस्था का प्रयास होगा कि हम इस सफलता को बार बार दुहराएं और गांव की सबसे जरूरतमंद आबादी को गुणवत्ता युक्त शिक्षा हासिल हो और बच्चे बड़े सपने देखें और वे साकार भी हों! उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्था के समर्पित और हर नवाचार के लिए तैयार रहने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को भी दिया ! संस्था स्टाफ की ओर से राजवीर सिंह रावत,नितिन गौड़, मनीष कुमार, शिवचरण जाटव, वंदना यादव, सुमन राजपूत ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए रुकसाना आदिवासी और उसके परिवार को शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top