कोलारस, कोलारस नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर आज रविवार 19 अप्रैल को सुबह 09 बजे श्रीराम जी के बड़े मंदिर पर भगवान परशुराम जी की महा आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके उपरांत आज सुबह 10 बजे सर्वे ब्राह्राण समाज की बैठक रामजी के मंदिर पर रखी गई है बैठक में सर्वे ब्राह्राण समाज के सभी लोगो बैठक एवं महा आरती में शामिल होने की अपील की गई है जिससे आगामी 01 मई पूर्णिमा के दिन निकलने वाले चल समारोह से लेकर शाम के समय रामलीला मैदान में होने वाले सामुहिक विशाल महाभोज के संबंध में सभी लोगो की राय प्राप्त हो सके जिसके लिये सभी सर्व ब्राह्राण समाज के लोगो से 19 अप्रैल को रविवार की सुबह महा आरती के साथ बैठक में सुबह 09 बजे सभी विप्र समाज लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।कोलारस नगर के सर्व ब्राह्राण समाज के संयोजक एवं भार्गव ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामेश्वर भार्गव एवं सर्वे ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष गोपाल गुढ़ा वालों ने जानकारी देते हुये बताया कि 19 अप्रैल एवं 20 अप्रैल को देश भर में भगवान परशुराम जयंती प्रकट उत्सव मनाया जायेगा इसी क्रम में कोलारस नगर में शादी विवाह अधिक होने के कारण कोलारस में 19 अप्रैल को महा आरती तथा 01 मई को सर्वे ब्राह्राण समाज का महाभोज का आयोजन रखा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


