सिंहनिवास में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त

0

 


शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने सिंहनिवास क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फैलाने और हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो फोर-व्हीलर गाड़ियां, एक रायफल, देशी कट्टा, लोहे के सरिया और डंडे बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना 27 अप्रैल की है, जब सिंहनिवास निवासी जयसिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रमोद रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत सहित अन्य आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से 315 बोर की बंदूक व पिस्टल से फायरिंग की। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी संजीव मुले और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए फोरलेन बायपास पर काले रंग की स्कॉर्पियो (MP 13 JT 6327) की घेराबंदी की। यहाँ से रोहित धाकड़, दुष्यंत धाकड़, आदित्य उपाध्याय, राजकुमार रावत और रवि जाट को दबोचा गया। आरोपी रोहित से एक देशी कट्टा और अन्य से हथियार बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP 33 C 8179) सहित आरोपी प्रकट रावत, दीपक रावत, पवन रावत और अरुण उर्फ छोटू रावत को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड जब्त हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर की रायफल, तीन चले हुए खाली खोखे और चार जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। रायफल के लाइसेंस की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से प्रकट रावत पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं, वहीं रोहित धाकड़ का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सिंहनिवास गांव में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। 

इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे, उनि. आदित्य प्रताप सिंह राजावत, सुमित शर्मा, अमित चतुर्वेदी सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जिसकी जानकारी मीडिया को आज मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे लगी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top