शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: नकबजनी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार के पीतल के बर्तन बरामद

0


 शिवपुरी | कोतवाली थाना पुलिस ने नकबजनी (घर में चोरी) की वारदात में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका, जिसमें पीतल के विभिन्न बर्तन और मूर्तियाँ शामिल हैं, बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई जा रही है ।  


 क्या था मामला? 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को फरियादी अभिनव भटनागर (निवासी न्यू दर्पण कॉलोनी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चतुर्भुज हॉस्पिटल के पास स्थित 'ध्यान केंद्र' से अज्ञात चोरों ने मिक्सर, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम और अन्य सामान चोरी कर लिया है । पुलिस ने इस मामले में धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था । इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी फरार था।  


 घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी 

 पुलिस अधीक्षक अमन राठौड़ के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी । मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति व्हीटीपी स्कूल के पास प्लास्टिक के कट्टे में चोरी का माल बेचने की फिराक में खड़ा है । पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा ।  

बरामद सामग्री

 पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुशवाह (27 वर्ष) निवासी सलोदा, हाल मनियर शिवपुरी के रूप में हुई है। 

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कट्टे से निम्नलिखित सामान मिला:  पीतल की गणेश जी की मूर्ति और एक पीतल का फरसा ।  पीतल की 5 थालियाँ, 6 आरती, 3 अगरबत्ती स्टैंड और 8 कटोरियाँ ।  दो पीतल की अखंड ज्योत और अन्य बर्तन ।  पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top