खंडहर में मिली युवक की लाश, अस्पताल में बढ़ा तनाव, संदिग्ध हालात में मौत की जांच शुरू

0


 शिवपुरी शहर के गुना बायपास क्षेत्र में एक खंडहरनुमा पुराने कमरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान हरदयाल सरदार (38) निवासी बांसखेड़ी थाना देहात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार शाम से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।


जैसे ही परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मृतक की पत्नी डॉक्टरों के सामने पति को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 


घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top