प्रशासन को राजगढ़ टोगरा पाली रोड पर गुजरने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए चौहान

0

 


कोलारस समाचार । कोलारस जनपद पंचायत सदस्य युवा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार सिंह चौहान  राजगढ़ वालों ने बताया कि जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में टोगरा सड़क पर बीते शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें शादी के कुछ घंटे बाद ही आपै मैं बैठकर अपने ग्राम राजगढ़ बाबईपुरा आ रहे दूल्हा दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई जो राजगढ़ के बाबईपुरा के निवासी हैं जिससे राजगढ़ व संपूर्ण  क्षेत्र में शोक का माहोल है ब मेरे परिवार की व्यक्तिगत क्षति है जनपद पंचायत सदस्य युवा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार सिंह चौहान राजगढ़ वालों ने प्रशासन से मांग की है कि  राजगढ़ टौगरा पाली रोड पर भारी बाहन की आवक पूर्णता बंद करनी चाहिए 

शिवपुरी के टोंगरा रोड पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों का तेज रफ्तार में आवागमन होता है। टोल बचाने या अन्य कारणों से भारी वाहन इस सड़क का उपयोग करते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

चिंताजनक बात यह है कि इस घटना के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

अब देखना यह होगा कि शिवपुरी के नए कलेक्टर इस गंभीर मुद्दे पर कब तक सख्त कदम उठाते हैं और इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top