कोलारस - रविवार को किरार-धाकड़ समाज में विभिन्न नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें खरई क्षेत्र के युवा समाजसेवी नरोत्तम सुख्खूराम वर्मा को शिवपुरी जिले का जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।
उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समाजजनों और युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतको द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।
नरोत्तम वर्मा ने कहा है कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं,बल्कि समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है। वर्मा ने कहा कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करूंगा।
वहीं वीरेंद्र वर्मा ठर्रा को शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य समाज को मजबूत करना और युवाओं को जोड़ना है।
बधाई देने वालों में हरिशंकर धाकड़,योगेंद्र रघुवंशी,कुबेर धाकड़,डॉ.राधाबलभ श्रीवास्तव,रामनिवास शुक्ला,गोलू सोनी,हेमंत धाकड़,मुकेश धाकड़,बंटी सेवडा,गिर्राज ढहरवारा,वीरेंद्र वर्मा सहित पत्रकार व इष्ठजनों द्वारा दी गईं।


