दिनांक 05.05.2026 को फरियादी दिनेश धाकड पुत्र बाबूलाल धाकड उम्र 54 साल निवासी ग्राम तिघरा खोड थाना पोहरी ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरसो से भरा ट्रक करीब 250 क्विंटल सरसो जिसकी कीमत करीब 20 लाख 62 हजार रुपये की अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरूपयोग कर माल का गबन कर आपराधिक न्यासभंग किये जाने की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीगणो के विरूद्ध थाना पोहरी पर अप.क्र. 122/2026 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर एवं सायवर सेल की मदद लेकर से दिनांक 10.05.2026 को 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया एवं 120 क्विंटल सरसों को ट्रक के साथ बरामद किया गया।
इसी क्रम में चोरी गई शेष सरसों की बरामदी हेतु निरीक्षक रवि चौहान थाना प्रभारी पोहरी द्वारा दिनांक 12.05.26 को पुनः टीम गठित कर टीम को धौलपुर तरफ रवाना किया, आरोपी अनिल मित्तल के मेमो पर से रवाना होकर ग्राम रजौरा खुर्द थाना सैपऊ जिला धौलपुर राजस्थान पहुंचे जहां आरोपी द्वारा बताये अनुसार आरोपी की अपनी दूसरी दुकान में घटना में चोरी गई शेष सरसों करीबन 100 क्विंटल कीमती करीबन 7,00,000/- (सात लाख) रुपये की रखी पायी गई जिसे मौके पर से बरामद किया गया। इस प्रकार अभी तक कुल 220 क्विंटल सरसों कीमत 18,00,000/-रुपये एवं ट्रक 15,00,000/- रुपये कुल 33,00,000/- रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। एवं 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में फरार अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।


