राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने निःशुल्क विवाह सम्मेलन में 14 कन्याओं को सिलाई मशीन सप्रेम भेंट की

0


 शिवपुरी - शिवपुरी में आयोजित झा/ओझा समाज का 14 जोड़ों का द्वितीय निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश ( रजि.) समिति के द्वारा भव्यतापूर्ण आयोजित किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी (जीतू) ने सम्मिलित होकर वधु-पक्ष की कन्याओं के लिए उपहार स्वरूप 14 सिलाई मशीन सप्रेम भेंट की । 

समिति के लोगों ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर,  माल्यार्पण के साथ श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

इस शुभ अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष बबलेश ओझा (राज), मनोज ओझा, मुनेश झा, टिंकल झा, एड.कृष्णकांत झा, गोविंद ओझा, सोनू ओझा, प्रदीप ओझा, अभिषेक ओझा, रविन्द्र ओझा, राजू ओझा, नीरज ओझा, सत्येंद्र झा, अनुज झा, अरविंद ओझा एवं सम्मेलन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा, रामगोपाल ओझा, रामदयाल झा, मथुरा प्रसाद झा, जगदीश झा, हरगोविंद ओझा, मांगीलाल ओझा, बृजमोहन ओझा,  डाॅ.पहलवान सिंह ओझा, पं.आचार्य महेश झा,  मातादीन ओझा, रामकुमार ओझा, अनिल ओझा (अन्नू), अरुण विश्वकर्मा, दीप ओझा, महिला मंडल से सुषमा ओझा, राधा ओझा, नीतू झा आदि लोगों ने सम्मेलन में अपना सहयोग प्रदान किया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top