मुख्यमंत्री ने एसडीओपी अवनीत शर्मा को के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से किया सम्मानित

0

 


श्योपुर। जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब श्योपुर में पदस्थ एसडीओपी अवनीत शर्मा को उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।

बताया जा रहा है कि एसडीओपी अवनीत शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता और पुलिसिंग को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके बेहतर नेतृत्व, ईमानदार कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने अवनीत शर्मा को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र और पुलिस महकमे के लिए गर्व का विषय बताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवनीत शर्मा ने अपने कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का काम किया है, जिसके चलते उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।


“के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित होकर एसडीओपी अवनीत शर्मा ने न केवल श्योपुर जिले बल्कि पूरे पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top