अंडर-16 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में खेल भावना से खेलने एवं खेलो के क्षेत्र में जिले एवं प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन करने हेतु कहकर कार्यक्रम का शुभारंभ करने की घोषणा की। साथ ही 06 जिलों शिवपुरी, देवास, ग्वालियर, गुना, सागर एवं नर्मदापुरम से आये सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रंजना चतुर्वेदी विधिक प्राधिकरण सचिव शिवपुरी, अरूण कुमार सिंह म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, डॉ. के. के खरे के अतिरिक्त टीक के साथ आये प्रशिक्षक गीता लखेरा, शेलेन्द्र बुन्देला, सुनीता कंवर गुना, सुमित खजूर, देवास, संगीता दीक्षि, गिरीश मिश्रा मामा, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह व खेल विभाग के कर्मचारी व वरिष्ठा खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ियों को स्पोटर्स किट एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल से पुरूस्कृत किया जायेगा।


