नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी, पुलिस लाईन स्थित शाखाओं, पुलिस पेट्रोल पंप एवं लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया गया

0

 


जिसमे की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज पुलिस लाइन स्थित शाखाओं, पुलिस कन्ट्रोल रुम, पेट्रोल पंप एवं पुलिस लाइन स्थित लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और सक्रियता को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संधारित रिकॉर्ड की जांच करते हुये पुलिस लाईन कार्यालय, मालखाना, स्टोर, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा, पुलिस परेड ग्राउंड, सी पी सी पुलिस कैंटीन, लर्निंग सेंटर, पुलिस कंट्रोल रूम, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीव्ही रुम, सीसीटीएनएस शाखा एवं पुलिस पेट्रोल पम्प का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा की गयी और उनकी समस्याओं को सुना साथ ही पुलिस बल को संवेदनशीलता एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top