शिवपुरी। आगामी ईदुज्जुहा पर्व 27 मई बुधवार एवं मोहर्रम त्योहार 26 जून 2026 शुक्रवार को जिले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक 21 मई गुरुवार को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, शिवपुरी में आयोजित होगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य शामिल होकर त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा करेंगे।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।


