शिवपुरी, डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. भेडफार्म फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 22 मई को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही. भेड़ फार्म फीडर के बंद रहने से प्रातः 5 से प्रातः 10 बजे तक माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, पार्क वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास, आई.टी.बी.पी. गेट के सामने राइन मार्केट, राघवेन्द्र नगर के आसपास इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


