पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चोरी के अपराधों के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना खनियाधाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार फरियादी महेश पुत्र नंदराम कोली निवासी अछरौनी ने 18 मई 2026 को थाना खनियाधाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17-18 मई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस आया और दरवाजे व तिजोरी का ताला तोड़कर दो चांदी की कमरपेटी तथा एक जोड़ी सोने के कान के फूल चोरी कर ले गया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरविन्द्र पुत्र ज्ञानी उर्फ ज्ञानसिंह आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम अछरौनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की टपरिया में भूसे के अंदर छिपाकर रखा चोरी का सामान बरामद किया गया।
बरामद मशरूका में दो चांदी की कमरपेटी और एक जोड़ी सोने के कान के फूल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


