अपहरण मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

 


मेडिकल कॉलेज के पास से दबोचा गया फरार आरोपी, पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार


शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।


जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को फरियादिया नीलम पत्नी तृप्तेश गुहारिया ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान अपने साथियों के साथ जबरन घर से उठा ले गया। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें चोटें आई थीं।


मामले में पुलिस ने अपहरण, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई।


तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top