सेवा का 'शीतल' जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल!

0


 ​शिवपुरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और पेयजल के संकट को देखते हुए समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संगठन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए 'हरि नारायण शीतल जल प्याऊ' का भव्य शुभारंभ किया गया।


​इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता (ख्यावदा वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश ठईया और पूर्व महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


​फ्री समर कैंप में मिलेगा हुनर को मंच


प्याऊ के शुभारंभ के साथ ही संगठन ने महिलाओं और युवतियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। आगामी 25 मई से 6 जून तक मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ​मेहंदी और ड्राइंग, ​डांस और सेल्फ डिफेंस, मोतियों की ज्वेलरी मेकिंग ​जैसे कई हुनरमंद कोर्स बिल्कुल फ्री सिखाए जाएंगे। संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाएं।


​बेजुबानों के लिए भी उमड़ा दर्द


केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि इस तपती धूप में बेजुबान पक्षियों के लिए भी संगठन ने चिंता जताई है। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें ताकि इस गर्मी में किसी भी जीव की जान न जाए।


​ये रहे मौजूद:


कार्यक्रम के दौरान सहमंत्री पूजा अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, मीना जैन, पूजा गुप्ता, प्रतिमा अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, प्रीति सिंघल, कविता गुप्ता, गरिमा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल और अनु अग्रवाल सहित भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top