कलेक्टर वर्मा की जनहितैषी पहल : शहर की पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए वार्डों में निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी

0

 


शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शिवपुरी शहर की पेयजल समस्या निराकरण के लिए न केवल नगर पालिका की व्यवस्थाओं में सुधार कराया है, बल्कि डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को शहर के वार्डों में निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी है, जिससे शहरवासियों की समस्या सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी और पेयजल समस्या का तुरंत निराकरण किया जा सकेगा। उन्होंने एडीएम दिनेश शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह शहर में भ्रमण करेंगे और पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा शिवपुरी शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए कड़े प्रयास किया जा रहे हैं। कलेक्टर  वर्मा ने इसे प्राथमिकता से लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। उनकी तत्परता का ही परिणाम है कि मोटर खराब होने के बावजूद शहर में व्यवस्थित तरीके से पानी पहुंचाया जा रहा है।


अधिकारियों ने किया निरीक्षड 

कलेक्टर  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार वार्डवार नियुक्त अधिकारियों ने शहर में निरीक्षण किया और शहर में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। पानी की सप्लाई को लेकर शहरवासियों से चर्चा की। शहर में नगर पालिका द्वारा टैंकरों के माध्यम से भी पानी की सप्लाई की जा रही है। आज जब अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो टैंकर से पानी सप्लाई की भी वास्तविकता देखी और शहरवासियों से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली।एडीएम दिनेश शुक्ला भी सुबह शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर के सिद्धेश्वर मंदिर रोड के सामने स्थित कॉलोनी में मोटर में पाइप बढ़वाने को कहा है।


कमियों को सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जहां भी पाइपलाइन खराब होने, शहर में पेयजल आपूर्ति के अलावा साफ सफाई आदि की शिकायतें मिली तत्काल कलेक्टर वर्मा ने सीएमओ नगरपालिका को सुधार के निर्देश दिए है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top