पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है,
जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।
दिनांक 27.05.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेडीकल कॉलेज शिवपुरी के सामने कच्ची रास्ते पर स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को मेडीकल कॉलेज तरफ रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार स्विफ्ट कार के पास खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हफीज पुत्र रफीक मोहम्मद उम्र 38 साल नि0 हिम्मतगढ थाना पनिहार ग्वालियर हाल गोल पहाडिया ग्वालियर का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लोअर में बायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 33.87 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 6,00,000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर स्मैक व स्विफ्ट कार जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 417/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।
आरोपी से पकडी गयी स्मैक की कीमत 600000रु. एवं स्विफ्ट कार बिना नम्बर की कीमत 800000रु. कुल कीमत 14,00,000रु. है।
आरोपी को पूर्व में थाना कोतवाली पर स्मैक विक्रय करने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो नशीले पदार्थ का विक्रय करने का आदतन अपराधी है जिस पर पूर्व में थाना कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी एवं थाना कोतवाली के अप.क्र. 412/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के आरोपी से पूछताछ उपरान्त उक्त आरोपी का नाम प्रकाश में आया है जिसे अपराध सदर में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है एवं आरोपी पर थाना पनिहार जिला ग्वालियर में भी मारपीट का अपराध दर्ज है।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी


