पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशों के पालन में कल दिनांक 23.05.25 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम रवाना की गई, जहां कस्बा पिछोर से दो अलग अलग जगहों से अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ से बने पटाखे रखे पाये जाने पर अवैध पटाखों को मौके पर ही जप्त किया गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
नाम आरोपीगण -
1. कल्याण पुत्र सूरज सिह कर्ण उम्र 55 साल निवासी रन्नोद रोड पिछोर
2. शरद गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता निवासी गणेश चौक पिछोर
आरोपी कल्याण सिंह कर्ण से अवैध रूप से रखे विभिन्न तरह के पटाखा कुल कीमती 3000-/ रुपये आरोपी शरद गुप्ता से अवैध रूप से रखे विभिन्न तरह के पटाखा कुल कीमती 3500-/ रुपये


