शिवपुरी में रेत माफियाओं का आतंक: गोली लगने से बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, घर के गेट पर बने फायरिंग के निशान

0


 पुरानी रंजिश में देर रात चली गोलियां, “अगली बार जान से खत्म कर देंगे” कहकर फरार हुए आरोपी

शिवपुरी जिले के थाना सीहोर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीहोर में रेत माफियाओं से जुड़ी पुरानी रंजिश ने देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े दबंगों ने घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र को डराने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दोनों गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली घर के गेट पर जा लगी, जिससे गेट पर फायरिंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जितेन्द्र पुत्र औतार सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो महीने पहले खेत के रास्ते और रंजिश को लेकर परिवार के ही प्रशांत गुर्जर से विवाद हुआ था। तभी से आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा था।



फरियादी के मुताबिक 23 मई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने पिता औतार सिंह गुर्जर के साथ घर के बाहर खटिया पर बैठे थे। तभी प्रशांत गुर्जर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कट्टे से लगातार दो फायर कर दिए। अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक गोली घर के गेट पर जा लगी, जिससे गेट पर निशान बन गए, जबकि पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर बाबा जगजोर सिंह गुर्जर एवं चाचा उदयभान गुर्जर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले, लेकिन जाते-जाते खुलेआम धमकी देकर बोले — “आज तो बच गए, अगली बार जान से खत्म कर देंगे।”

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रेत माफियाओं और दबंग तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top